Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मोक्ष की धरती गयाजी में आज से पितृपक्ष का शुभारम्भ

रिपोर्ट: अनमोल कुमार गया।

विश्वप्रसिद्ध मोक्षधाम गयाजी में आज से पितृपक्ष का शुभारम्भ हो गया। पूर्णिमा तिथि से श्राद्ध और पिण्डदान विधिवत प्रारम्भ हो गया है। इस बार नवमी तिथि लोप होने के कारण पितृपक्ष 14 दिनों का ही होगा। यह आयोजन 7 सितम्बर से 21 सितम्बर तक चलेगा।
इन पवित्र तिथियों में देश-विदेश से आए श्रद्धालु अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म, तर्पण और पिण्डदान करेंगे।
श्रद्धालुओं का जमावड़ा और प्रशासनिक तैयारियाँ
गया में लाखों श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा सफाई, बिजली, पानी और टेंट व्यवस्था की गई है।
तर्पण की विधि
सर्वप्रथम पूर्वाभिमुख होकर देवों के लिए अक्षत, जल और कुश से तर्पण।
इसके बाद उत्तराभिमुख होकर जनेऊ को कंठी की तरह धारण कर खुश, जौ और जल से ऋषियों को जलांजली।
अंत में दक्षिणाभिमुख होकर कुश, तिल और जल से पितरों को तर्पण किया जाता है।
गया में पितृपक्ष का यह महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की गहराई का प्रतीक माना जाता है।

Exit mobile version