गरियाबंद : छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 25 नये तहसील कार्यालय का वीसी के माध्यम से शुभारंभ किया….वहीँ गरियाबंद के अमलीपदर में पंचायत के अतरिक्त भवन में सीएम भूपेश बघेल ने नये तहसील कार्यालय का लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से किया।
इस दौरान जिला के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रविंद्र राजपुरोहित सहित ग्राम पंचायत अमलीपदर के सरपंच सेवन पुजारी तहसीलदार वसीम सिद्धकी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललिता यादव उपसरपंच लक्ष्मण यादव सहकारी समिति अमलीपदर अध्यक्ष श्याम पुजारी संदीप सिन्हा गाँव के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे…बता दे अमलीपदर क्षेत्रवासियों की ये बहूप्रतीक्षित मांग थी ,आखिरकार उनकी यह मांग आज पुरी हो गयी…लिहाजा क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है और उन्होंने सीएम भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया है।
