Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रोटरी क्लब कंकड़बाग का 13वां स्थापना दिवस, सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ

रिपोर्ट – अनमोल कुमार, पटना

पटना। रोटरी क्लब कंकड़बाग, पटना का 13वां स्थापना दिवस बीआईए हॉल में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि एवं जिला गवर्नर रोटेरियन नम्रता नाथ ने तीन प्रमुख सेवा परियोजनाओं — पिंक कार्ट (पिंक ठेला) वितरण, फुटपाथ व छोटे विक्रेताओं को विशेष डिजाइन वाले ठेलों का वितरण तथा स्वच्छता पहचान को बढ़ावा देने — का शुभारंभ किया।

समारोह की शुरुआत तत्कालीन अध्यक्ष रोटेरियन राजकिशोर सिंह ने राष्ट्रगान, शंखनाद, गणेश वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। तत्कालीन सचिव रोटेरियन गोबिंद ने पिछले वर्ष की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

वर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन अजीत कुमार सिन्हा ने नवनिर्वाचित टीम का परिचय, कालर एक्सचेंज, चार्टर हस्तांतरण और नेम प्लेट परिवर्तन की औपचारिकता पूरी की। उन्होंने इस वर्ष की कार्ययोजना और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने के संकल्प को साझा किया।

तत्कालीन अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने वर्ष 2024-25 की गतिविधियों — शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क परामर्श व दवा वितरण, अन्नपूर्णा परियोजना के तहत गरीबों को भोजन, वृक्षारोपण, महिला व बाल स्वास्थ्य जागरूकता और प्लास्टिक मुक्त जीवन अभियान — का उल्लेख करते हुए कहा कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में क्लब नई ऊंचाइयां छुएगा।

Exit mobile version