Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

निपानी : 18 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन “भाजपा सरकार से किसान परेशान” – भूपेश बघेल

रानीतराई :- गुरुघासी जयन्ती के पावन पर्व पर पाटन विधान सभा से 6 वॉ बार विधायक बने पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी द्वारा ग्राम पंचायत निपानी में लगभग 18 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया इस अवसर पर भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार से किसान पूरी तरह परेशान है अभी तक किसानों का एक तिहाई धान नहीं बिक पाया है।


सोसायटी में धान जाम पड़ा है किसानों को समय पर धान का पैसा नहीं मिल पा रहा है किसानों के हाथ में पैसा नहीं है इसलिए बजारों की रौनकता खत्म हो गई है हमारी सरकार होती तो आज किसानों का कर्ज माफ होता किसान खुशहाल, संपन्न व कर्ज मुक्त होता और धान की कीमत 3200 रु. होता पाँच वर्षों में 3800 रु. हो जाता आगे कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के एक किसान का बेटा हूँ इसलिए सदैव किसानों के हक की बात करूँगा और किसानों के साथ हमेशा खड़ा रहूँगा आज हमारी सरकार के कारण किसानों को धान की कीमत 3100 रु. मिल रहा भाजपा सरकार किसानों का दुख-दर्द समझने वाला नहीं है ।

महिलाओं को आज 1000 रु. दे रहा है लेकिन महंगाई चरम सीमा पर है आयुष्मान कार्ड से लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है भाजपा सरकार से लोग पूरी तरह परेशान है ।

कार्यक्रम में पूर्व ओ.एस. डी. आशीष वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, दुर्ग ग्रामीण कांगेस कमेटी महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला, भेष आठे, सेक्टर प्रभारी भोज रघुवंशी, सरपंच सीता सिन्हा, बुथ अध्यक्ष धनीराम सिन्हा, दिनेश सिन्हा व बहुत अधिक संख्या में किसान भाई, ग्रामीण महिला-पुरूष,युवा साथी उपस्थित थे ।

Exit mobile version