Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नेशनल चैस प्रतियोगिता में अवयव बिचपुरिया ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

(संतोष देवांगन) रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के SSIPMT (शंकराचार्य कॉलेज) में 1st ओपन फिडे रेटेड रैपिड चेस टूर्नामेंट 2025 आयोजित किया गया। जिसमें पूरे देश से चेस प्लेयर्स ने भाग लिया। जिसमें 10 राज्यों से 97 रेटेड प्लेयर्स शामिल हुए और पूरे देश से कुल 340 लोगों ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया l

अंडर 7 year कैटिगरी में डीपीएस मरोदा स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र अवयव बिचपुरिया ने इस नेशनल लेवल चैस प्रतियोगिता में ट्रॉफी प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, और 2100 रुपये का कैश पुरस्कार भी प्राप्त किया है। ज्ञात हो कि, पूर्व में भी जनवरी 2025 में राजनांदगाव में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप चैस प्रतियोगिता में अवयव बिचपुरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अवयव की इस उपलब्धि पर बिचपुरिया परिवार में हर्ष का माहौल है और साथ ही डीपीएस स्कूल में भी सभी ने अवयव को शुभकामनायें दी बहुत ही जल्दी स्कूल में उनका सम्मान भी किया जाएगा।

Exit mobile version