Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सुबह-सुबह पुलिस की 11 टीमें ने मारा छापा, इन इलाको में अभी भी जांच जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस क्राइम को कम करने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर ही है। चोरी की घटना में लगाम लगाने पुलिस अलग- अलग इलाकों में कुल 11 टीम बनाकर दबिश देकर लगातार जांच कर रही है।

जांच के दौरान कोई भी संदेहास्पद चीज पाए जाने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने चोरियों को रोकने के लिए यह उदेश्य से आज सुबह 7 बजे से अलग- अलग थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 11 टीम बनाकर राजधानी के अलग- अलग इलाकों में लगभग 20 कबाड़ी के यहां चेकिंग की गई है।

जानकारी के मुताबिक कई जगह में चोरी के संदेह वाले सामान भी पुलिस के हाथ लगे हैं। लेकिन कुछ ने सामान के बिल भी पेश किए गए हैं। पुलिस टीम की चेकिंग अभी भी जारी है। और वहीं 12 कबाड़ी वालों के यहां पाए गए संदेहास्पद सामान के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीम अभी उर्ला, खमतराई, सिल्तरा, कबीरनगर, आमानाका क्षेत्र में लगातार जांच की जा रही है।

Exit mobile version