Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सावन के पवित्र महीने में स्वयं नाग देवता ने दिया दर्शन ,लोगो ने पिलाया दूध

कोरबा : सावन के महीने में जगह जगह भगवान भोलेनाथ और नाग देवता की पूजा की जाती है। बता दे की आज कोरबा जिले में आज आस्था और विश्वाश का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र भैसमा में एक व्यकित के घर रात के समय एक 5 फीट लंबा जहरीला नाग घुस गया। जिसे देख घर के सदस्य और आसपास के लोग सांप की पूजा पाठ में लग गए। इतना ही नहीं रातभर सांप की देखभाल भी की गई और उसे दूध पिलाया गया।

वही जैसे-जैसे लोगों को इसकी जानकारी होती गई लोग एक के बाद एक नाग की पूजा-अर्चना करने पहुंचे। घर वालो ने कहा की सावन का महीना है, सावन के इस पवित्र महीने में स्वयं नाग देवता आए हैं। जिसके बाद घर वालों और गांव में खुशी का महौल रहा। वही नाग भी रात भर एक ही जगह रहा और किसी भी व्यक्ति को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया। वही सुबह होने पर लोगों ने स्नैक कैचर को इसकी सूचना दी। जिससे मौके पर पहुंचे जितेंद्र सारथी ने नाग का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

Exit mobile version