Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ज्यादा पैसो की लालच में महिला हुई ठगी का शिकार

बिलासपुर : बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत रामाग्रीन सिटी में रहने वाली संध्या गुहा को 25 लाख स्र्पये इनाम का झांसा देकर धोखेबाजो ने महिला के मोबाइल पर आया ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद उनके खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए। महिला ने इस ठगी की शिकायत सरकंडा थाने में की है। वही इस पर पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जाँच में जुटी है।

महिला ने कहा की उनके मोबाइल पर किसी अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने महिला को 25 लाख रुपये इनाम का लालच दिया जिससे महिला भी उनके झांसे में आ गयी। इसके बाद उनसे बैंक की सारी जानकारी ली और मोबाइल पर आए ओटीपी को मांग लिया। इधर ओटीपी मिलते ही ठग ने महिला के खाते से पांच लाख स्र्पये निकाल लिए। बतादे की महिला ने इस धोखेबाजी की  शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में लगी है।

Exit mobile version