पाटन । पाटन तहसील साहू समाज द्वारा तीज मिलन समारोह मैं अखिल भारतीय तेली महासभा के माध्यम से डॉ. यमंक साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ साहू समाज के जाने-माने डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क स्वस्थ्य शिविर लगाकर हजारों महिला, पुरुषों और बच्चों का निःशुल्क इलाज किया एवं दवाई वितरण किया गया।
जिसमें डॉ. यमंक कुमार साहू (MPT न्यूरो फिजियोथैरेपिस्ट बालाजी सुपर स्पेशलिटी रायपुर), डॉ. आकांक्षा साहू (प्रस्तुति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ एम्स), डॉ. विकास साहू, डॉ. केशव साहू, डॉ. एस साहू, डॉ. हेमंत साहू, डॉ. रूद्र साहू, डॉ.भूपेंद्र साहू (दंत रोग चिकित्सक), डॉ.गोपेंद्र साहू जनरल फिजिशियन, डॉ. एच.पी. साहू, डॉ. सुरेश साहू, डॉ. बुद्धेश्वर साहू एवं सुश्री भारती साहू वैलनेस कोच एवं अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक ने सराहनीय योगदान दिया और समाज का नाम रौशन किया।
