Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

साहू परिवार की सराहनीय पहल श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में पं. दिग्विजय शर्मा द्वारा स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार व वरिष्ठ जनों का शाल -श्रीफल देकर किया सम्मान

रिपोर्टर -मो=युसूफ खान//अंडा// दुर्ग

Cg24News-R:-विगत दिनों गौरव ग्राम अंडा बस्ती पारा बस स्टैंड में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्री मद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के दौरान साहू बंधुओं दीनदयाल साहू -श्रीमती दुखीन बाई साहू, घनश्याम -श्रीमती हेमलता साहू,रोशन -श्रीमती मीना साहू,रेखलाल -श्रीमती पुष्पी साहू द्वारा व्यास पीठ पर विराजमान आदरणीय पं दिग्विजय शर्मा के शुभ कर-कमलों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सुपुत्रों देवेंद्र सिन्हा, बंशीलाल चंद्राकर, भूषण चंद्राकर, अंचल के पत्रकार बंधुओं में मो युसूफ खान,संजय साहू, राजेन्द्र साहू, वरिष्ठ जनों में सी एल चंद्राकर,बी एन भारद्वाज,जी आर दिल्लीवार,पी आर सर मतवारी, चैतराम यादव,डी पी चंद्राकर, देवेंद्र सिन्हा, मानस परिवार से मानस मित्रों त्रेता चंद्राकर, के के सिन्हा, राजेन्द्र देशमुख चिंगरी, राजेन्द्र साहू रिसामा, देवनारायण सर्पे, धनुष यादव, भगवताचार्य पं.नंदकिशोर शर्मा झलम,का शाल -श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। पंडित जी ने समाज कल्याण से जोड़ते हुए बताया कि प्रकृति को बचाने के लिए समाज से अपील किया । प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाली वस्तु जैसे झिल्ली, डिस्पोजल, का कम से कम उपयोग करे। उन्होंने कहा कि बांटना सीखो, ज्ञान है तो ज्ञान बांटो, अगर पैसे अधिक है तो गरीब बच्चो को शिक्षा में खर्च करिए, किसी गरीब बेटी के विवाह में दान करिए। पंडित जी छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति भी प्रेम और सम्मान प्रकट किया, किसान प्रकृति से जुड़ कर कार्य करते है और प्रकृति को संवार कर रखे रहते है इसलिए व्यास पीठ से किसानों को प्रणाम करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
ग्रामीण जन भी साहू परिवार की इस अनूठी पहल की सराहना की है।

Exit mobile version