Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गरियाबंद ब्रेकिंग : दर्रीपारा में युवक का शव खून से लथपथ मिला, इलाके में सनसनी

रिपोर्टर -ओकार शर्मा गरियाबंद छत्तीसगढ़

“गरियाबंद जिले के दर्रीपारा गाँव से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवक अपने ही घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मृत पाया गया। घटना के बाद पूरे गाँव में दहशत का माहौल है।”
मृतक की पहचान 35 वर्षीय जयलाल निषाद के रूप में हुई है। ग्रामीणों और सरपंच ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। खबर मिलते ही गरियाबंद सीटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची। डीएसपी निशा सिन्हा और थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

ग्रामीणों का कहना है कि मामला कथित तौर पर नशे से जुड़े विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि हत्या की असली वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल हर एंगल से जांच जारी है।”

खून से लथपथ मिला युवक का शव
मृतक – जयलाल निषाद (उम्र 35 वर्ष)
नशे के विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला
डीएसपी निशा सिन्हा और टीआई ओमप्रकाश यादव मौके पर

पुलिस जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

“फिलहाल पुलिस इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि जयलाल निषाद की मौत किन हालातों में हुई।”

Exit mobile version