Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सामान्य विवाद में आरोपी ने किया युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कुछ घंटों में आरोपी हुआ गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के खमतराई में हुई एक लड़के की हत्या इस मामले में पुलिस ने आरोपी विकास विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी और मृतक के बीच पैसों की मांग को लेकर विवाद हुआ। इस बीच क्रोधित विकास ने चाकू से लगातार हमला कर दिया। घटनास्थल पर युवक सागर का काफी रक्त बहता रहा और उसकी मृत्यु हो गई।

 

 

खमतराई पुलिस थाना में 1 मार्च 2025 को शिकायत दर्ज की गई, उसके बाद रावांभाठा खदान तालाब मैदान के पास युवक सागर उपनाम ठाकुर सिंह मृत अवस्था में पड़ा है, जिसके शरीर में चोट के निशान है और लहूलुहान है। इसके बाद पुलिस ने मृतक की जांच कर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक जांच और शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि सागर की मौत अधिक खून बहने और तेज धारदार हथियार से हमले के कारण हुई है। पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इस घटना को एएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने गंभीरता से लेते हुए 3 एएसपी, सीएसपी, डीएसपी, एसीसीयू प्रभारी और खमतराई टीआई की विशेष दल गठित किया। दल को अनजान आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। मृतक के परिजनों, प्रत्यक्षदर्शी और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज तलाशे गए। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक विकास विश्वकर्मा की पहचान हुई।

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने मामले का पूरा राज उगल दिया। आरोपी ने बताया कि 30 अप्रैल की रात पैसे की मांग को लेकर विवाद हुआ था| जिस पर उसने सागर पर चाकू से हमला कर खून कर दी। इसके बाद थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 387/25 धारा 103 बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी विकास विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नियंत्रण से चाकू को गिरफत में लिया |

 

 

 

Exit mobile version