Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह 20 मार्च को / घनश्याम कौशिक

कुम्हारी 17 मार्च  :छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के तत्वाधान में अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस एवं राज्य कार्यकारणी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन ग्राम अछोली में 20 मार्च को आयोजित किया गया है।आपको बता दें लोधी समाज की प्रेरणा स्रोत अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस 20 मार्च को मनाया जाएगा।इस अवसर पर वीरांगना को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ग्राम अछोली तहसील धमधा जिला दुर्ग में विशाल आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। साथ इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज की मनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित की गई है।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के आसन पर विराजमान होंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ,विजय शर्मा, विजय बघेल सांसद दुर्ग ,संतोष पांडे सांसद होंगे। विशिष्ट अतिथि ईश्वर साहू विधायक साजा, कोमल जंघेल पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, भारत वर्मा प्रदेश महामंत्री भाजपा, मनहरण लाल कौशिक कार्यवाहक अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कवर्धा, जितेंद्र वर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा दुर्ग, महेश वर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा भिलाई, रोहित राजपूत मंडल अध्यक्ष धमधा होंगे।

उसी क्रम में द्वितीय सत्र के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद चौबे होंगे। विशिष्ट अतिथि यशोदा यशोदा नीलांबर वर्मा विधायक खैरागढ़, गिरवर जंघेल पूर्व विधायक खैरागढ़ ,जीवन लाल वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्ग, राजेंद्र साहू लोकसभा प्रत्याशी दुर्ग, कमलेश्वर वर्मा संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज, चिरंज लाल जंघेल संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज, शिवकुमार वर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धमधा होंगे ।

कार्यक्रम के दोनो सत्र में अध्यक्षता घनश्याम वर्मा प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज करेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ घनश्याम कौशिक प्रदेश महामंत्री, जीवन कौशिक प्रदेश संगठन मंत्री, विष्णु लोधी प्रदेश कोषाध्यक्ष,विमल पटेल प्रदेश अंकेक्षण जिला अध्यक्ष गण जिला अध्यक्ष गण बनऊं वर्मा दुर्ग, जयप्रकाश कौशिक कवर्धा, उत्तम जंघेल राजनंदगांव, जगदीश प्रसाद वर्मा मुंगेली, जमुना प्रसाद वर्मा बिलासपुर, गोवेंद्र पटेल बेमेतरा, अधीन जंघेल रायपुर, ढालू राम वर्मा अध्यक्ष धमधा सर्किल सहित समाज के अन्य पदाधिकारी सहित लोधी समाज के सामाजिक बंधु महिला पुरुष सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

 

Exit mobile version