Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री के क्षेत्र में चल रहा था अवैध रेत खनन का कारोबार, प्रशासन ने की कार्रवाई

Patan Ret Khanan

दुर्ग (संतोष देवांगन): मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र पाटन क्षेत्र के खारुन नदी से लगे कई ग्रामो में अवैध खनिज खनन और पेड़ों की अवैध कटाई का कारोबार नही थम रहा है जिस पर ‘छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़’ से संतोष देवांगन ने लगातार खबरों का प्रकाशन कर शासन प्रशासन को ध्यानाकर्षित किया है. जिस पर जिला प्रशासन ने अपनी कमर कसते हुए दुर्ग कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा ने प्रशासनिक अधिकारीयों को  अवैध खनिज खनन और अवैध पेड़ो की कटाई व परिवहन करने वाले कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये है।…….शेष नीचे👇👇👇👇
सिपकोना माईनर की 'जर्जर नहर' से किसानों और ग्रामीणों को कैसे मिलेगा पानी, कैसे बुझेगी फसलों की प्यास
आपको बता दे कि पाटन ब्लाक में ग्राम सिपकोना में खारुन नदी तट किनारे बोट में मोटर पंप लगाकर अवैध तरीके से रेत का खनन किया जा रहा था। इस बात की सूचना प्रशासन को मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी को दिए। इसके पश्चात मौके पर पहुंचकर राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम ने  बोट जब्त की और 700 घन मीटर रेत भी जब्त की।…….शेष नीचे👇👇👇👇

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम श्री विपुल गुप्ता ने बताया कि कलेक्टर श्री मीणा के निर्देश पर लगातार अवैध खनन की मॉनिटरिंग की जा रही है। सिपकोना में अवैध उत्खनन की सूचना मिलते ही तत्काल अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की गई। इस संबंध में सूचना मिली थी कि मोटर बोट में पंप लगाकर अवैध खनन किया जा रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर बोट जब्त की। साथ ही स्थल से 700 घनमीटर रेत भी जब्त की। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्री प्रकाश सोनी एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। एसडीएम ने बताया कि रेत के अवैध खनन पर प्रशासन द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी है। इस संबंध में सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version