Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नंदाई चौक की किराना दुकानों में खुलेआम PDS चावल की अवैध खरीदी, जिला प्रशासन मौन – संदीप सोनी

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव : नंदाई चौक गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव : युवा कांग्रेस उत्तर ब्लॉक के अध्यक्ष संदीप सोनी ने कहा कि नंदई चौक स्थित तीन किराना दुकान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के चावल की खुलेआम अवैध खरीदी जोरो-शोरो से चल रही है। गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से मिलने वाले चावल को खाद्य अधिनियम का उल्लंघन कर निजी तौर पर अति कम दाम में खरीद कर रईस मिलो में मोटे दामों में बेचकर मोटी रकम कमाई जा रही है। इससे पहले भी इनके दुकानों से pds का चावल जप्त किया गया एवं इनके द्वारा भेजा गया चावल रईस मिल से भी जप्त किया गया लेकिन कोई ठोस कारवाही नहीं होने पर इनका मनोबल और बढ़ गया एवं जिला प्रशासन से डर खत्म हो गया इसी के कारण आज बेखौफ होकर खुलेआम खाद अधिनियम का उल्लंघन कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान एवं अवैध खाद पकड़ने के बाद ऐसा लगा कि अवैध pds चावल में भी बड़ी कारवाही होगी लेकिन pds मामले में ऐसा नहीं हुआ बल्कि जिला प्रशासन के जवाबदार अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कारवाही नहीं हो पाई।

श्री सोनी कहा कि यह गंभीर विषय है कि यदि शासकीय राशन की इस प्रकार खुलेआम खरीदी हो रही है तो जिला प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई। PDS चावल की अवैध खरीदी से शासन की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है और पात्र हितग्राहियों के अधिकारों का नुकसान होता है।

उन्होंने जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग से मांग करते हैं कि नंदाई चौक की संबंधित किराना दुकान की तत्काल जांच कराई जाए चावल के स्टॉक एवं खरीदी-बिक्री के रिकॉर्ड की जांच की जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी मांग है कि PDS चावल की अवैध खरीदी में यदि कोई अन्य व्यक्ति या व्यापारी शामिल है, तो उसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाए।

Exit mobile version