Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अक्टूबर 2023 में किया था वन्यजीवों का अवैध शिकार , मोबाइल ट्रेस के जरिये तीन शिकारी अब गिरफ्तार

किरीट भाई ठक्कर ,गरियाबंद। 25 अक्टूबर 2023  वन्यप्राणी सांभर के अवैध शिकार प्रकरण के फरार आरोपी रतीराम पिता प्रतापसिंग मंडावी, जाति गोड़, उम्र 44 वर्ष, ग्राम करलाझर को ग्राम – पेन्ड्रा (बाजाघाटी) से पकड़कर विस्तृत पूछताछ हेतु परिक्षेत्र कार्यालय दक्षिण उदंती मैनपुर लाया गया । आपको बता दें कि 11 जनवरी 2024 को सायबर सेल, जिला धमतरी (छ.ग.) के मोबाईल ट्रेस से पी.ओ.आर. प्रकरण क्रमांक 48/04 दिनांक 25 अक्टूबर 2023 वन्यप्राणी सांभर के अवैध शिकार प्रकरण के फरार आरोपी रतीराम पिता प्रतापसिंग मंडावी, जाति गोड़, उम्र 44 वर्ष, ग्राम करलाझर की गिरफ्तारी ग्राम – पेन्ड्रा (बाजाघाटी) से की गई।

आरोपी को विस्तृत पूछताछ हेतु परिक्षेत्र कार्यालय दक्षिण उदंती मैनपुर लाया गया। उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर 12 जनवरी 2024 को ग्राम करलाझर उसके निवास ले जाया गया, विदित हो, कि आरोपी के घर से 01 नग बंदुक, वन्य प्राणी कोटरी सांभर सिंग, भालु का दांत बरामद किया गया , इसके साथ ही प्रकरण के फरार आरोपी दशरथ पिता तितरु, जाति गोड़, उम्र 25 वर्ष एवं सुकराम पिता बिजातू, जाति गोड़, उम्र 26 वर्ष, ग्राम करलाझर को भी पकड़कर लाया गया।

विवेचना अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह सोनवानी वनपाल, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी करलाझर के द्वारा तीनों आरोपियों को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत् गिरफ्तार कर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कार्यवाही में ये हुये शामिल 
इस कार्यवाही में गोपाल कश्यप सहायक संचालक उदंती (मैनपुर), डोमार सिंह साहू वनक्षेत्रपाल, परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंती, देव नारायण सोनी वनक्षेत्रपाल, परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर उदंती, धर्मेन्द्र सिंह सोनवानी, टकेश्वर देवांगन, मनोज कुमार ध्रुव, अनुप जांगड़े, विरेन्द्र कुमार ध्रुव, सूर्यदेव जगतवंशी, नीलकंठ ध्रुव, चुरामन घृतलहरे का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version