Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अवैध गुटखा-सुपारी फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, प्रशासन ने मारी रेड, 52 हजार किलो माल जब्त

दुर्ग : दुर्ग के ग्राम कनारी में चल रहा एक अवैध गुटखा-सुपारी फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। कलेक्टर को मिली शिकायत के बाद खाद एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री में दबिश दी। इस दौरान 52,500 किलो सुपारी जब्त की गई, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। फैक्ट्री संचालक गुरमुख जुमनानी के पास वैध लाइसेंस नहीं मिला, जिसके चलते विभाग ने फैक्ट्री को सील कर दिया है।

Exit mobile version