New 5G phone : हम आपको ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ मिलने वाले टॉप 5. 10,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले 5G स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं। आइए आपको 5जी स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
10000 के बजट में SMART 5G PHONE
अगर आप 10 हजार रुपए के बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सैमसंग (Samsung), रेडमी (redmi), पोको (Poco) और मोटोरोला (Motorola) जैसे ब्रांड्स के कई 5G फोन आते हैं।
10000 कि रेंज के स्मार्टफोन्स में 50MP रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी और AI असिस्टेंस जैसे फीचर्स मिल जाएंगे। यहां हम आपको ऐसे 5 बजट 5G स्मार्टफोन के बारे में बता रहें हैं…
1. सैमसंग गैलेक्सी F06
सैमसंग गैलेक्सी F06 (Samsung Galaxy F06) स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 50MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है। 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप फ्लिपकार्ट से 8,999 रुपए में खरीद सकते हैं।
2. रेडमी 14C 5G
रेडमी 14C (Redmi 14C) स्मार्टफोन स्नैपड्रेगन 4 Gen 2 5G प्रोसेसर के साथ आता है। 50 MP के रियर और 8MP के फ्रंट कैमरे वाले इस फोन में 5160mAh की बैटरी मिलती है। यह फोन को आपको अमेजन पर 9,499 रुपए में खरीद सकते हैं। इस कीमत पर आपको 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।
3. पोको C75
पोको C75 (Poco C75) में 50MP का रियर डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5MP के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। इसमें 6.88 इंच डिस्प्ले और 5160mAh बैटरी जैसे स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे। पोको C75 को अमेजन पर 8,149 रुपए में खरीद सकते हैं। इसमें आपको फोन और 10 वॉट का चार्जर मिलता है।
4. मोटो G35 5G
मोटोरोला G35 (Moto G35 5G) में 5000mAh की बैटरी, 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 9,999 रुपए से कम में खरीद सकते हैं।
5. आईटेल A95
आईटेल A95 (itel A95) ने हाल ही में बजट सेगमेंट में नया 5G स्मार्टफोन A95 लॉन्च किया है। इसमें AI असिस्टेंस Aivana दिया गया है। इसके 4GB रैम वाले वैरिएंट की कीमत 9,599 रुपए और 6GB रैम वाले वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। इस प्राइस रेंज में AI फीचर वाला ये सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है। इसमें 6.6 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
6.मोटोरोला G35 5G
मोटोरोला G35 5G (Motorola G35 5G) का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में IDFC FIRST डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट (750 रुपये तक) पा सकते हैं, इसके बाद प्रभावी कीमत 8,499 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देकर 5,600 रुपये की बचत हो सकती है। ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है।
