Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*पाकिस्तान से आतंकवाद खत्म नहीं तो भारत से ऑपरेशन सिंदूर भी खत्म नहीं – खेमचंद वर्मा*

*➡️ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी खेमचंद (बंटी) वर्मा का बड़ा बयान*

*राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी खेमचंद (बंटी) वर्मा ने कहा है कि जब तक पाकिस्तान पोषित आतंकवाद खत्म नहीं होगा तब तक भारत अपना सैन्य ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं करेगा।
श्री वर्मा ने आगे कहा कि विभाजन के बाद से ही पाकिस्तान भारत से दुश्मनी मोल लिए बैठा है देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हो होने के बाद भी वह कट्टर पंथ्यों के दबाव में आकर वहां की सरकार दबाव में कठपुतली बनी हुई है। अपनी ही जनता का भला नहीं कर पा रही है भारत जैसे देश जैसे कि आज पूरी दुनिया में जय जयकार हो रही है वही पड़ोसी पाकिस्तान भारत में आतंकवादी भेज कर इसे तोड़ने की कोशिश में लगा हुआ है दूसरे के लिए गड्ढा खोदने वाले पाकिस्तान की विश्व भर में निंदा होती रहती है।

यदि भारत के साथ दोस्ताना बरताव करता तो पाकिस्तान नफे में रहता लेकिन उसे उसकी करनी सजा देना भारत को जरूरी था इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजा के सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी। तीनों सेना समन्वित प्रयास से ऑपरेशन संदूर चलाकर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया भारत का लक्ष्य वहां की जनता को मारना नहीं था इसलिए दहशत गर्दो की ठिकानों पर टारगेट वार किया गया। भारत की मंशा है कि पाकिस्तान भी अपने देश में लोकतंत्र को बचाए रखें लोकतंत्र के विकास के लिए सतत कार्य करें लेकिन पाकिस्तान है कि सुधरता ही नहीं है जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को पलता पोस्ता रहेगा और भारत में अशांति फैलाने उनका उसका कुत्सित प्रयास जारी रहेगा तब तक भारत भी अपना ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं करेगा कभी भी किसी भी समय ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर लक्ष्य साधकर हमला कर सकता है पाकिस्तान और उनके समर्थक देश यह अच्छी तरह जान समझ ले आज का भारत नया भारत है महा शक्तिशाली भारत है यह ना किसी के दबाव में झुकने वाला है और ना टूटने वाला है भारत भारत है और भारत रहेगा।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version