Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नक्सली हमले में IED ब्लास्ट, महिला के पेअर में गंभीर चोट, अपाहिज स्थिति

बीजापुर : भैरमगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसपरी गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां एक महिला IED विस्फोट की चपेट में गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दुर्घटना में महिला का एक पैर बुरी तरह घायल हो गया, साथ ही उसके हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम बोड़गा की निवासी सरस्वती ओयम सुबह 6 बजे अपने घर से निकली थी। रास्ते में नक्सलीयो द्वारा लगाए गए IED विस्फोटक की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। नक्सलवादियों ने यह विस्फोटक सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाया था, लेकिन दुर्भाग्यवश, इसकी चपेट में एक निर्दोष महिला आ गई। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। महिला को पहले भैरमगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जगदलपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके पैर का एक हिस्सा बुरी तरह घायल हो चुका है, और आगे के इलाज के लिए विशेष देखभाल की जरूरत है।

 

Exit mobile version