Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

हाइड्रा वाहन ने मारी बाइक को टक्कर…. 1 की मौत.. पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल

कोरबा : सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मार्केट से वापस लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही बाइक में सवार युवक की मौत हो गई।



मिली जानकारी के मुताबिक, स्याहीमुड़ी निवासी सेवक दास महंत अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर बाजार गया था। सभी बाइक पर सवार थे। और शाम होने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। तीनों अभी कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग पर मंगल भवन के पास पहुंचे ही थेकि यह दर्दनाक यह हादसा हो गया है।



इस हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं हाइड्रा वाहक के चालक को भी पकड़ लिया गया था। इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। उधर, घायल महिला और उसके बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा दर्री थाना क्षेत्र में हुआ है।

Exit mobile version