Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरगुजा :  जिले के अंबिकापुर में एक पति ने बुधवार के दिन अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी के दो टुकड़े कर दिए। जिसके बाद से ही दोषी पति फरार हो गया था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही
पुलिस ने यह मामला दर्ज कर लिया था और दोषी की तलाश में जुटी  हुई है। वहीं अब इस मामले में पुलिस के हाथों बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। दरअसल, पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले दोषी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने यह  बताया कि, चरित्र शंका के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और वहा से भाग गया था।दोषी ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी के दो टुकड़े कर दिए। वारदातके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। इस घटना के बाद से कमलेश्वरपुर पुलिस ने यह मामला दर्ज कर दोषी की तलाश में जुट गई थी। वहीं अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है।

Exit mobile version