Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पति ने पत्थर से मारकर पत्नी की हत्या, आखिर क्यों पति ने की हत्या ?

सांकेतिक चित्र

पुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार किया है। प्रतक्ष्यदर्शी मुताबिक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में ग्राम भाड़ी के जर्जर स्कूल के पास मिला। पुलिस को जानकारी मिलने पर घटनास्थल पहुंची और शव संदिग्ध अवस्था में होने से एफएसएल टीम अम्बिकापुर को घटनास्थल बुलाय।

ग्राम भाड़ी निवासी लालमन ने पुलिस थाने में आकर इसकी जानकारी दी कि, उसकी बहन कुलमेत का लाश संदिग्ध अवस्था में ग्राम भाड़ी के जर्जर स्कूल के पास मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव संदिग्ध अवस्था में होने से एफएसएल टीम अम्बिकापुर को घटनास्थल बुलाया। एफएसएल अधिकारी की उपस्थिति में घटनास्थल निरीक्षण कर शव का पंचनामा किया गया।

इस घटना की गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए है। मृतका के पति विनोद बरगाह जो विगत दो-तीन दिनों से गांव से फरार था। पूछताछ करने पर उसने अपनी पत्नी कुलमेत की हत्या करना स्वीकार कर किया।

पुलिस की पूछताछ करने पर बताया कि, उसकी पत्नी उसे छोड़ देने की बात कहती थी। इसे परेशान होकर ग्राम भाड़ी स्थित खेत के पास पत्थर से सिर में मारकर पत्नी की हत्या कर दी और लाश को वहीं के स्कूल के पास ले जाकर छुपा दिया। यह मामला सूरजपुर जिला अंतर्गत के झिलमिली थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version