Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पत्नी की बेरहमी से हत्या, पीएम के बाद हुआ मामले का खुलासा

रायपुर : गुढ़ियारी थाना रायपुर में सूचक राजेश साहू की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 54/2022 धारा 174 जा0फौ0 कायम कर जांच में लिया गया जांच दौरान मृतिका मोहिनी साहू के पति प्रहलाद साहू एवं परिजनों का कथन लिया गया मृतिका के पति द्वारा साक्ष्य छुपाने की नियत एवं पुलिस को गुमराह करने हेतु वह मृत्यु को आत्महत्या का रूप देने के लिए बरामदा में लगे लोहे के ग्रिल में हरे रंग के कपड़े का फंदा बनाकर गले में बांध दिया था जिससे मृतिका की मृत्यु फंदा कस जाने से हो गई मृतिका मोहिनी साहू का पीएम करवाया गया पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मानव वध होना बताया।

वही घटना का मर्ग जांच पर धारा 302, 201 भा.द.वी. का घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर आरोपी का पता तलाश किया गया जो आरोपी प्रहलाद साहू पिता स्वर्गीय श्याम लाल साहू उम्र 39 वर्ष पता संत रामदास वार्ड गली नंबर 3 रामनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर छत्तीसगढ़ का अपने सकुनत पर मिला जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुलिस चौकी रामनगर वापस आया।

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर मृतिका के साथ लड़ाई झगड़ा मारपीट करना व हरे रंग के कपड़े से फंदा बनाकर मृतिका के गले को लोहे के ग्रिल में बांध देना व फंदा कस जाने से मृत्यु होना बताया आरोपी प्रहलाद साहू द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आज दिनांक 26/07/ 2022 के 14:00 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई एवं आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

नाम आरोपी:- प्रहलाद साहू पिता स्वर्गीय श्याम लाल साहू उम्र 39 वर्ष तथा संत रामदास वार्ड गली नंबर तीन थाना गुढ़ियारी रायपुर।

Exit mobile version