Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पहले से इतना पी रखे हो और कितना पिओगे, सुनते ही पति ने की पत्नी पर टांगी से हमला

कोरबा : खिसलारीपारा में शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पति ने अपनी पत्नी के साथ विवाद किया। और इतना ही नहीं बल्कि टांगी से पत्नी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जंगल से पकड़ा। आरोपी प्रफुल यादव (38वर्ष) उसकी पत्नी लगनमती (35वर्ष) और उसका 16 साल का बेटा रामकुमार यादव रविवार की रात 7 बजे खाना खाकर घर में बैठे हुए थे।

रामकुमार घर के पास मंडी में सोने चला गया। फिर आरोपी प्रफुल ने अपनी पत्नी लगनमती से शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा, इसका लगनमती ने विरोध किया। मना करने लगी कि पहले से इतना पी रखे हो और कितना पिओगे, मेरे पास पैसे नहीं है। पत्नी की बात से आरोपी को गुस्सा आ गया और घर के देव स्थल पर रखे टांगी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लगनमती की चीख पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाला आरोपी का भाई बड़ा भाई अर्जुन यादव और उसकी पत्नी पहुंचे, जिसे देख प्रफुल भाग गया।

आरोपी प्रफुल यादव (38वर्ष)

पीड़ित लगनमती को 112 की मदद से फौरन जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर श्यांग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते आरोपी की पतासाजी में जुट गई। देर रात घेराबंदी कर गांव के जंगल में आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर टांगी से हमला करना बताया है। आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version