Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गणेश विसर्जन के दौरान हुआ चाकूबाजी, नाबालिग की मौके पर मौत, 1 बुरी तरह से घायल

कोरबा : छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान 2 गुटों के बीच जमकर चाकूबाजी करने का मामला समाने आया है। इस पूरी वारदात में चाकू के हमले से 1 नाबालिग लड़के की मौके पर ही मौत हो गई है। और दूसरा नाबालिग गम्भीर रूप से घायल हो गया है।

घटना के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि, गणेश विसर्जन के दौरान 2 गुटों के बीच जमकर विवाद हुआ है। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई। इस विवाद में 17 साल के हरीश कुमार के पेट और सीने में हमलावरों ने चाकू से 7 से 8 बार वार किये है।

वहीं एक और लड़का भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल बरपारा कोहड़िया निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना सीएसईबी चौकी अंतर्गत कोहड़िया केनाल के पास घटी है। इसके बाद कोहड़िया मुख्य मार्ग क बस्तीवासियों ने चक्काजाम कर दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version