✍️डिस्टिक हेड रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद
गरियाबंद– जिला छुरा विकासखंड के कोसमबुड़ा में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के सैकड़ो छात्र शनिवार को विद्यालय के मेन गेट के बाहर पर बैठ कर किया धरना प्रदर्शन। विद्यालय के छात्र ने विद्यालय के प्रबंधक कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि जब से विद्यालय का संचालन शुरू हुआ तब से यहां रहने वाले छात्रों को शासन द्वारा दी जाने वाली मूल सुविधा सही ढंग से नहीं मिल पा रहा है।
वहीं विद्यालय में टेबल कुर्सी, बेडशीट ,गद्दा ,मछरदानी की भी कमी है इस विद्यालय में कूल 334 छात्र छात्राएं रह रहे हैं लेकिन बेडशीट की कमी के कारण एक बेड शीट पर दो बच्चे सो रहे हैं। जैसे ही यह खबर जिला प्रशासन तक पहुंची तो गरियाबंद से डिप्टी कलेक्टर पूजा बंसल एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरा पहुंची और धरने पर बैठे छात्रों को समझाया तब बच्चों ने डिप्टी कलेक्टर के समझाने के बाद धरना को खत्म कर पूरी जानकारी डिप्टी कलेक्टर को दी जिसके बाद आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त भी पहुंच गये बच्चों ने उपस्थित अधिकारियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा बरती जा रही लापरवाही को अवगत कराया।
