बिलासपुर : जिले के अस्पताल में नर्स के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आ रहा है। नर्स ने इस वारदात की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने फरार आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पड़ोसी जिले की निवासी 26 वर्षीय युवती सिविल लाइन क्षेत्र के वंदना अस्पताल में स्टाफ नर्स है। नर्स ने थाने में शिकायत करते हुए बताया, ड्यूटी के दौरान डॉ. जयप्रकाश देवांगन मुझे आए दिन छेड़खानी करता रहता है और उसका विरोध करने पर वह धमकियां देता रहता है।
नर्स ने बताया कल रात उनकी ड्यूटी केजुअल्टी में थी। और वह कमरे में अकेले काम कर रही थी तो दोपहर दो बजे डाॅक्टर वहां पहुंच गया और अकेले देख उसने छेड़खानी करना शुरू कर दी। नर्स के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी और नर्स से गलत हरकतें की। उसने किसी तरह कमरे से भागकर खुद को बचा लिया और थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। यह मामला मंगला चौक स्थित वंदना हॉस्पिटल का है।
