Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ के मड़ई घाट में तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मड़ई घाट के समीप आज सुबह हुई दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

वीडियो देखने के लिए SUBSCRIBE करें

मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों के परिवार जनों को आवश्यक सहयोग और घटना में घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। रायपुर से सीतापुर, अंबिकापुर की ओर जाने वाली बस के एक खड़ी ट्रेलर के टकरा जाने से यह हादसा हुआ। श्री बघेल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Exit mobile version