Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ट्रक और बोलेरो में भीषण हादसा.. 2 महिला समेत 4 की मौत.. 4 घायल..

सूरजपुर : जंगल के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और बोलेरो में जोरदार टक्कर हुई है। एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में दो महिला समेत 4 लोगो की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। बोलेरो वाहन शादी से बारातियों को लेकर वापस लौट रहा थी। तभी सुरगुजा के सोनगरा जंगल के पास ट्रक और बोलेरो में टक्कर हो गई।



इस हादसे 4 लोगो की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। इस हादसे में 2 महिलाओं और बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 1 व्यक्ति की मौत अंबिकापुर जिला अस्पताल ले जाने के वक्त रास्ते में हुई। इस हादसे के बाद लोगों ने भटगांव थाना पुलिस को जानकारी दी।



मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बता दे की 6 घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर जिला अस्पताल ले जाया गया। भटगांव पुलिस के मुताबिक बोलेरो वाहन में सभी शव फंसे हुए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। इस हादसे के बाद ट्रक छोड़कर आरोपी ड्राइवर फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया जाएगा।

Exit mobile version