Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

2 अक्टूबर को होगा ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान 2 अक्टूबर को

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान 2 अक्टूबर को

भिलाई। सरयूपारीण ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 2 अक्टूबर को प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं के सम्मान समारोह का निर्णय लिया गया।

महासचिव रामलखन मिश्रा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समारोह ब्रह्मप्रकाश भवन, स्मृति नगर में दोपहर 3 बजे आयोजित होगा। मुख्य अतिथि आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर प्रो. राजीव प्रकाश और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय होंगे।

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष विष्णु पाठक ने बताया कि समाज के पालक अपने बच्चों के 80 प्रतिशत से अधिक अंक की अंकसूची, एक पासपोर्ट फोटो और राष्ट्रीय खेलकूद में प्रथम-द्वितीय स्थान का प्रमाण पत्र 20 सितंबर तक पदाधिकारियों के पास जमा कर सकते हैं।

अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्रा ने सभी सदस्यों से समारोह में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। बैठक में नागेंद्र पांडे, दिनेश मिश्रा, कैलाश पाठक, सुनील मिश्रा, सुभाष चंद्र पांडे, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, हरिकृष्ण पांडे, लोकेश पांडे सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। संचालन कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय ने किया।

Exit mobile version