Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

माननीय उच्च न्यायालय का निर्णय सत्य, न्याय और लोकतंत्र की जीत : विष्णु लोधी*

डोंगरगढ़ — AICC महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी के सुपुत्र चैतन्य बघेल जी को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जमानत प्रदान किया जाना यह स्पष्ट करता है कि सत्य को कितनी भी साजिशों और दबावों में उलझाने का प्रयास किया जाए, अंततः विजय सत्य की ही होती है।
छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने कहा कि यह निर्णय केवल एक व्यक्ति को मिली राहत नहीं है, बल्कि यह न्यायपालिका की निष्पक्षता, संविधान की मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों में जनता के विश्वास की पुनः स्थापना है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से राजनीतिक दुर्भावना के तहत केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं और उनके परिवारजनों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा था, किंतु माननीय न्यायालय के निर्णय ने यह साबित कर दिया कि कानून के समक्ष सत्य को झुकाया नहीं जा सकता।
विष्णु लोधी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्य, न्याय और संविधान के मार्ग पर चलने वाली पार्टी है और ऐसे फैसले देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करते हैं।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट
अंत में उन्होंने कहा —
“सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं।”

Exit mobile version