Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

होम मिनिस्टर हुए राजस्थान दौरे पर रवाना, कहा – चिंतन शिविर में होंगे शामिल

रायपुर : सरकार से नक्सलियों की चर्चा के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि उन्हें बात करनी है तो बिना शर्त के करें और भारतीय संविधान में विश्वास करो, बैठो और चर्चा करो, इसमें कोई शर्त नहीं होना चाहिए। दिल्ली से लौटे गृहमंत्री साहू ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह बताया कि राजस्थान में चिंतन शिविर का आयोजन होगा।

बता दे की कमेटी के सदस्य होने के नाते दिल्ली गया था, और वहां चर्चा हुई, वहीं उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के दौरे पर कहा कि वे आती-जाती रहती है, उनका आना-जाना चलते रहता है, जानकारी के मुताबिक भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की ओर से प्रवक्ता विकल्प ने 5 मई को विज्ञप्ति जारी कर मुख्यमंत्री द्वारा वार्ता की पेशकश पर कहा गया था कि हम वार्ता के लिए हमेशा तैयार हैं बशर्ते वार्ता के लिए अनुकूल वातावरण।

Exit mobile version