Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्व दाऊ वासुदेव चन्द्राकर का अनुभव का सागर, सदैव याद रखी जाएगी उनकी गाथा – सीएम

दुर्ग : स्व. दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी को सभी लोग राजनीति के चाणक्य के रूप में जानते हैं लेकिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इसके साथ-साथ उन्हें छत्तीसगढ़ की माटी का कृष्ण कहा, मुख्यमंत्री जी का कथन था कि जब उनके नाम में ही वासुदेव है और वासुदेव का दूसरा नाम कृष्ण है तो इससे बेहतर उनका परिचय नहीं हो सकता।आज कृषि संस्कृति के महत्ता को दर्शाने वाली हरेली त्यौहार पर मालवीय नगर चौक में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्व. दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

यहां उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु स्व. दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी का आत्म चिंतन किया और उपस्थित लोगों के बीच उनका और अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने आगे स्वर्गीय वासुदेव चंद्राकर जी के बारे में अपने वक्त आपने कहा कि उनके बिना राजनीति के अध्याय की कल्पना नहीं की जा सकती, जनता का विश्वास उनके लिए सर्वोपरि था, वह नैतिकता को तांक पर रखकर कभी भी कोई कार्य नहीं करते थे, उन्होंने हमेशा अपने कार्यकर्ता , आम जनता , मजदूरों और किसानों के हित में अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने स्व. दाऊ वासुदेव चंद्राकर को उनके जीवन का पथप्रदर्शक भी बताया।

इस अवसर पर श्री लक्ष्मण चंद्राकर और श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। इसके साथ साथ कार्यक्रम में स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी की मुर्ति बनाने वाले मुर्तिकार व आर्किटेक्ट का सम्मान किया गया है। जिसमें पद्मश्री श्री नेलसन जी मूर्तिकार, श्री शंभु ताम्रकार आर्किटेक्ट, श्री मोहन बराल आर्किटेक्ट और श्री किशोर शिंदे इंजीनियर सम्मिलित थे।

कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, विधायक श्री अरूण वोरा, पूर्व विधायक श्री प्रदीप चौबे, श्री आर.एन. वर्मा, नगर निगम दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, सभापति श्री राजेश यादव, श्री अब्दुल गनी, पार्षद श्रीमती बबीता यादव, श्री लक्ष्मण चंद्राकर, श्री संदीप वोरा, श्री देवेश मिश्रा, श्री संजय कोहले, कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, संभागायुक्त श्री महादेव कावरेे, आईजी श्री बद्रीनारायण मीणा एवं एसपी डा. अभिषेक पल्लव, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे तथा अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Exit mobile version