Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, दर्दनाक मौत

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया।जिसके चलते मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इधर घटना को देख आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर रतनपुर पेंड्रा सड़क में चक्काजाम कर दिया है। वही रतनपुर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों को समझाइश दी रही है।यह मामला रतनपुर थाना क्षेत्र है।

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 7 बजे के आसपास चपोरा निवासी संतोष जायसवाल अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए रतनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने उसे जबतदस्त ठोकर मारी जिससे बाइक सवार युवक  बाइक समेत ट्रक के अंदर चला गया और पहिये के नीचे दब जाने से युवक की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गयी।

घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को लगते ही वे घटनास्थल में पहुँच गये। और रोड मरम्मत और मुआवजा की मांग को लेकर रतनपुर पेंड्रा रोड में करीब 2 घंटे से चक्काजाम किये। वही पुलिस भी मौके पर पहुँच कर ग्रामीणों को समझाइश दे रहे है।

Exit mobile version