गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव । शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत क्लब चौक के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। देर रात तेज रफ्तार टाटा नेक्सन (वाहन क्र. CG07 CK 6907) साइकिल सवार को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक के सामने अचानक एक साइकिल सवार आ गया। बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क किनारे पलट गई। वहीं इस घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को संभालने में मदद की। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
वहीं इसकी सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
