Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवक घायल, 1 की हालत गंभीर

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में एक और हिट एन्ड रन (hit and run) का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दे कि यह मामला मोवा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना पंडरी के दुबे कॉलोनी मोड़ के पास हुआ है। बीती रात बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। सड़क पर दोनों युवक गिर पड़े और घायल हो गए। इस हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version