Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तेज रफ्तार बस ने खड़ी बस को मारी ठोकर, 5 यात्री घायल, 1 महिला की हालात गंभीर

रायपुर : राजधानी रायपुर शहर के टाटीबंध क्षेत्र में तेज रफ्तार बस ने खड़ी बस को ठोकर मार दी। इस हादसे में 5 यात्री घायल हो गए हैं। वहीं दोनों बसों के बीच एक महिला फंस गई थी, जिसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, टाटीबंध ब्रिज के निचे सवारी बस खड़ी हुई थी। इस दौरान सरोना की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने खड़ी हुई बस को ठोकर मार दी। वहीं इस हादसे में 5 यात्री घायल हुए है। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एक बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, और एक महिला दोनों बसों के बीच में फंस जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है।

Exit mobile version