Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तेज रफ़्तार बस ने मारी बुलेट को टक्कर, हादसे में महिला की मौत, 1 युवक घायल

जगदलपुर : जगदलपुर में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। शनिवार के दिन सुबह तेज रफ्तार बस ने रॉन्ग साइड जाकर बुलेट को टक्कर मार दी। जिससे बुलेट में सवार एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ है। यह मामला गीदम पुलिस थाना क्षेत्र का है। बीजापुर नेशलन हाईवे 63 पर जावंगा में CRPF के कैंप के पास यह हादसा हुआ।

 

 

यह बताया जा रहा है मृतक महिला प्रेम लता तामो (48) दंतेवाड़ा के चितालंका की निवासी है और सरकारी स्कूल में टीचर है। वहीं, घायल दयानंद समर्थ (28) भी दंतेवाड़ा का ही निवासी है। गीदम पुलिस थाना प्रभारी विजय पटेल ने यह बताया कि मर्ग कायम कर इस मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version