Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

हेलमेट पहनने वालों का होगा सम्मान, जागरूकता रैली का आयोजन

FILE PHOTO

बलौदाबाजार : जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करनें के उद्देश्य से नियमित रूप से हेलमेट पहन कर वाहन चालने वालो का सम्मान किया जाएगा। साथ ही इस दौरान वाहन चलाते समय नियमित रूप से हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों के पालन करने हेतु शपथ भी दिलाया जाएगा।

जिलें के सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, विकासखंड मुख्यालयों सहित जिला मुख्यालयों में शाम 4 बजें से 6 बजे के बीच में एक साथ एक समय पर कार्यक्रम किया जाएगा। जिला मुख्यालय में उक्त कार्यक्रम स्पोर्ट्स स्टेडियम मैदान में किया जाएगा। जहाँ पर शाम 4 बजे जिला मुख्यालय में स्थित विभिन्न विभाग कार्यालयों के हेलमेट पहनने वाले कर्मचारी आकर इकट्ठा होंगे। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता रैली का भी आयोजन। रैली स्टेडियम से निकलकर नगर के मुख्य चौक चौराहों से जाएगा। रैली में शामिल सभी वाहन चालक हेलमेट पहने रहैंगे। जिला मुख्यालय में रैली का नेतृत्व स्वयं कलेक्टर डोमन सिंह एवं एसपी दीपक झा हेलमेट पहन कर बाइक चला कर करेंगे।

बता दे की कलेक्टर ने आज तैयारियो के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। कार्यक्रम के तहत विशेष रूप से शासकीय कर्मचारी,अन्य कर्मचारी, आम लोग जो नियमित रूप से हेलमेट पहन कर गाड़ी चलाते है।उनका सम्मान किया जाएगा। विकासखण्ड मुख्यालय के लिए सभी एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के विस्तृत मॉनिटरिंग के लिए एक अलग से टीम का भी गठन किया गया है।

Exit mobile version