रायपुर : राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही सामने। रायपुर एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस घटना की लैंडिंग के बाद घटित हुई। यह बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान हेलीकॉप्टर में 2 लोग सवार थे जिनमें 2 लोगो की मौत हो गई है।
पायलट ई पी श्रीवास्तव, कैप्टन पांडा की इलाज के दौरान मौत हो गई है। रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है. एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, इसमें 2 पायलट सवार थे. लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, इस हादसे में 2 पायलट की मौत हो गई है. रायपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश सहाय ने हादसे की पुष्टि की है, प्रैक्टिस के दौरान वापस लैंड कर रहे थे, उस दौरान आग लगने के कारण क्रैश हुआ।
जानकारी के मुताबिक अगुस्टा नामक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट की मौके पर मौत हो गई, यह घटना एयरपोर्ट के रनवे के आखरी छोर पर क्रैश हुआ। हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट ट्रेनी थे, यह मामला माना थाना क्षेत्र का है। यह हादसे के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर अफरा तफरी का माहौल है. स्टेट हेलीकॉप्टर के दोनों ट्रेनी पायलट की मौत से हड़कंप मच गया है. फायर ब्रिगेड औ CISF की टीम मौके पर पहुंची हुई है.
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने पायलटों की मौत पर दी श्रंद्धाजलि
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने ट्वीट कर स्टेट हेलीकॉप्टर क्रेश होने पर दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव के निधन पर काफी गहरा दुख व्यक्त किया गया है। CM बघेल ने कहा इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
अभी रायपुर में एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुखद सूचना मिली.
इस दुखद हादसे में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया है।
इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
ॐ शांति:
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 12, 2022
