Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजधानी सहित कई जिलों में हो रही भीषण बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दिया अलर्ट

रायपुर : आज सुबह से ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले 4 घंटों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा, बिलासपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद समेत इनसे लगे हुए जिलों  के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर में सुबह से गरज चमक के साथ बारिश हो रही।

Exit mobile version