Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भारी बारिश का कहर, घर की दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत

कांकेर : जिले से दर्दनाक घटना सामने आ रही है। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश की वजह से एक घर की दीवार गिरने से नीचे दबकर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र के इरपानार गांव में हुआ है। पुलिस को जानकारी मिली कि परिवार आज अपने मिट्टी के घर में सो रहे थे, इस दौरान उसकी दीवार ढह गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया की पुलिस को हादसे की सुचना मिली तब नाव के जरिये जिला प्रशासन और पुलिस के दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि कांकेर में बीते दो दिनों से लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के सभी नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और साथ ही कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट चूका है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। छत्तीसगढ़ की तमाम खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहे छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ पर

Exit mobile version