रायपुर : आने वाले 24 घंटो में छत्तीसगढ़ में अंधड़, बारिश, ओलावृष्टि एवं बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पंजाब और उसके आसपास 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई के बीच बना हुआ है। और द्रोणिका की अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के बस्तर, बेमेतरा, बिजापुर, दंतेवाड़ा, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, मुंगेली, नारायणपुर और सुकमा जिले में ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। और बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, रायपुर, राजनांदगांव, सूरजपुर जिले में गरज चमक के साथ अधड़ चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई है।
एचपी चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा ओलावृष्टि की संभावना है। और उन्होंने अपील की है कि बारिश से बचने के लिए पेड़ का सहारा बिलकुल भी नहीं लें। जब इस तरह का मौसम हो तब पेड़ के नीचे बिल्कुल भी खड़े न रहें, क्योंकि यहां आकाशीय बिजली गिरने की सबसे ज्यादा आशंका रहती है।
