Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 19 मार्च तक झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ समेत भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। ज्यादातर हिस्सों में 20 मार्च तक हल्की, मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार है। छत्तीसगढ़ में बादल छाया हुआ है। पूर्व से नमीयुक्त हवा आ रही है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। और कुछ स्थानों पर वज्रपात, अंधड़ और ओलावृष्टि भी हो सकती है।  बिलासपुर में गरज के साथ तेज ठंडी हवाएं चल रही। छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने 16 से 19 मार्च 2023 के बीच अलग-अलग इलाकों में आंधी-बारिश को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्य के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और हिमालयी क्षेत्र सहित कई इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अलावा तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश में 16 से 19 मार्च के बीच भी बारिश होने का अनुमान है।

Exit mobile version