Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

27 अगस्त तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली : भारत के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। कई राज्यों में इस बार मॉनसून की ठीक-ठाक बारिश हुई है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। लैंडस्लाइड जैसी घटनाओं से कहर

दिल्ली में मौसम सुहावना है। बीते दिन दिल्ली में दिनभर चली हवाओं से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिल्ली में आज, 24 अगस्त को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज (बुधवार) बादलों का डेरा रहेगा लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने उत्तरप्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। राजधानी लखनऊ में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा। गाजियाबाद में आज दिनभर बादल छाए रहने की उम्मीद है.

बता दे की इस मॉनसून सीजन में गुजरात ने भी भारी बारिश देखी है। बीते दिनों कई जिलों में बाढ़ जैसी हालात पैदा हो गए थे। मौसम विभाग ने अहमदाबाद में गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। गुजरात में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहेगा।

Exit mobile version