Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आने वाले 2 दिनों में भारी बारिश, मौसम विभाग (IMD) का अलर्ट जारी

मौसम अपडेट, रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में भीषण गर्मी के साथ ही मौसम का मिजाज भी थोड़ा बदलने लगा है। कल शनिवार को दोपहर भर तपाने के बाद शाम को आंशिक रूप से बादल छाए और हवाएं भी चली। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले 2 दिनों में भी छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ ही हल्की बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी मानसून की रफ्तार काफी धीमी है और अभी तक मानसून केरल भी नहीं पहुंचा है, ऐसे में छत्तीसगढ़ में भी मानसून विलंब हो सकता है। इसके चलते रायपुर में 16 जून को आने वाला मानसून 20 जून तक प्रवेश कर सकता है। सुबह से अब गर्म हवाएं चलने लगी है, जो दोपहर को तेज धूप के साथ और बढ़ जाती है, जिसके साथ ही रात में भी तपिश बढ़ गई है।

शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि स्थानीय प्रभावों से मौसम का मिजाज थोड़ा बदल रहा है और आने वाले दो दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ हल्की वर्षा के भी आसार है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

Exit mobile version