Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मौसम हुआ सुहाना ; राजधानी सहित कई जिलों में झमाझम बारिश

रायपुर : राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रीय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों मेंझमाझम बारिश हो रही है। जिससे मौसम बड़ा ही सुहाना हो गया है वही इस बारिश के चलते लोगों को गर्मी उमस से काफी राहत मिली है। राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में कल दोपहर से ही भारी बारिश हो रही है। अचानक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।

बतादे की राजधानी के अलावा बस्तर संभाग में भी बीते 18 घंटों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पूरे प्रदेश में आज भी सुबह से काले बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में कई जिलों में आज भी भारी बारिश होने के संभावना जताई गई है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version