रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में मौसम अपना मिजाज बदल रही है। बुधवार कल रात रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में बारिश हुई है। बारिश की वजह से भीषण गर्मी और लू से लोगो को राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की सम्भावना जताई गई है।
राजधानी रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, जांजगीर, रायगढ़, कोरबा, धमतरी और बस्तर संभाग के सभी जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना है। आपको बता दें कि, कल बुधवार को हुई बारिश के कारण से तापमान में गिरावट आई है।
तेज गर्मी से तप रहे राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली है। बता दे की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 25.3 सेल्सियस, राजनांदगांव 25 डिग्री सेल्सियस ,रायगढ़ में 26.4, कवर्धा में 23.1 डिग्री सेल्सियस और बस्तर में 22.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
