Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दो बसों में जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

बिलासपुर : 2 बसों की आपस में आमने सामने टक्कर हो गई। बस में सवार यात्रियों को चोट आई है। घायल यात्रियों को आनन फानन में मस्तुरी स्वास्थ केंद्र भर्ती कराया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है, वहीं मस्तूरी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक बस बिलासपुर से पामगढ़ की ओर जा रही थी वहीं दूसरी बस पामगढ़ से बिलासपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेंड्री के पास दोनों बस की आपस मे भिड़ंत हो गई। दोनों बस एक ही बस सर्विस की बताई जा रही है। इस घटना में दर्जन भर यात्रियों को चोट आई है। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची मस्तूरी पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version